भोपा के गांव सीकरी के पूर्व प्रधान अम्मार हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। पांचों आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
चुनावी रंजिश के चलते 22 अगस्त को शहर के कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवारों ने स्कूटर सवार पूर्व प्रधान अम्मार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में कलीम पुत्र जहीर हसन ने कई लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक माह बाद हत्याकांड का खुलासा कई लोगों को जेल भेजा था। तब से आरोपी जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी दिलशाद पुत्र इसरत निवासी सीकरी, संदीप पुत्र श्याम सिंह निवासी कंजरहेड़ी थाना बाबरी, राहुल पुत्र सुरेंद्र निवासी भनेड़ा, आमिर पुत्र जफरयाब निवासी गांव चुड़ियाला, बिजेंद्र पुत्र श्यामा के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर कार्रवाई की गई है।