फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार व्यापारियों से लूटपाट का कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार व्यापारियों से लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
खतौली-जानसठ मार्ग पर शनिवार की रात बदमाशों ने कार सवार कपड़ा व्यापारियों से लूटपाट की कोशिश की। कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने डंडा फेंक कर मारा। डंडा लगने से कार के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी रविंद्र अग्रवाल पुत्र सतेंद्र अग्रवाल अपने दो दोस्तों प्रदीप लोचन व संदीप लोचन के साथ शनिवार की रात अपनी कार से मेरठ में अपनी रिश्तेदारों से मिलकर बिजनौर लौट रहा था। खतौली व जानसठ मार्ग पर गांव खानजहांपुर के पास पहले से चार व पांच बदमाश घात लगाए खड़े हुए थे। इन बदमाशों ने हाथ का हिलाकर कार को रोकने का इशारा किया। कार चला रहे रविंद्र अग्रवाल ने बदमाशों को भांप लिया। उसने कार नहीं रोकी और स्पीड बढ़ा दी। बदमाशों ने कार नहीं रोकने पर डंडा फेंक कर मारा। डंडा कार के पिछले शीशे पर जा लगा। डंडा लगते ही कार के शीशे टूट गए। कांच के टुकड़े लगने से पीछे सीट पर बैठे दोनों व्यापारी को चोटें भी आई। बदमाशों का काफी दूर तक कार का पीछा भी किया। इसके बावजूद व्यापारियों ने कार को नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें