ब्यूटी पार्लर में युवती से छेड़छाड़, एक दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के पॉश इलाके गांधी कालोनी में ब्यूटी पार्लर में बुलाकर एक युवती के साथ व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान एक महिला ने वीडियो बनाई। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में आरोपियों से बात की, तो उन्होंने गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। नई मंडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि एक महिला ने फोन कर कहा कि वह एक एनजीओ चलाते हैं जो गरीब लड़कियों की मदद करता है। युवती ने उसे गांधी कालोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में बुलाया। आरोप है कि वहां पर उसके साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे धमकी दी गई। पीड़िता ने अपने फूफा को इस बारे में बताया। फूफा ने आरोपियों से बात की तो उसके साथ भी गाली गलौच कर धमकी दी। जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती का फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाया
मुजफ्फरनगर। एक युवती का फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाकर उसकी प्रोफाइल पिक्चर में एक युवती के फोटो लगा दिए। उस एकाउंट पर युवती के फोटो को अपलोड कर अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नई मंडी कोतवाली के एक गांव की युवती का मोबाइल खो गया था, जिसमें उसके फोटो भी थे। कुछ दिनों बाद किसी युवक ने फर्जी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उनकी प्रोफाइल पिक्चर के अलावा उनमें युवती के फोटो अपलोड कर दिए। आरोपी ने युवती के फोटो पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की। आरोपी ने युवती के रिश्तेदारों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उन्हें फ्रेंडलिस्ट में जोड़ लिया। रिश्तेदारों के जरिए युवती को फेसबुक आईडी के बारे में जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।