फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में अवैध वसूली का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अवैध वसूली का खेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में कर्मचारियों द्वारा महिला मरीजों को दवा देने से लेकर उपचार करने तक उनके तीमारदारों से रुपयों की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर बुधवार को अवैध वसूली के दो वीडियो क्लिप वायरल होने से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। महिला सीएमएस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
जिला महिला अस्पताल के कर्मचारी महिला मरीजों के तीमारदारों से अवैध वसूली की जा रही है। बुधवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप वायरल हुए। उक्त वीडियो क्लिप पुरुष स्टाफ नर्स व आया के हैं, जो अवैध वसूली के इस खेल की पोल खोल रहे हैं। वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में स्टाफ नर्स द्वारा तीमारदार से वसूली की जा रही है तो दूसरे क्लिप में एक आया द्वारा महिला मरीज को दवाई देने के लिए उसके तीमारदार से एक सौ रुपये चाय-पानी के खर्च के नाम पर मांगे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अवैध वसूली को उजागर करते दोनों वीडियो क्लिप वायरल होने से जिला महिला अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने दोनों वीडियो क्लिप अपने यहां की होने की बात स्वीकारते हुए उसमें कैद कर्मचारियों के भी अपने यहां स्टाफ नर्स व आया होने की पुष्टि की है। सीएमएस का कहना है कि उनके द्वारा अवैध वसूली पर रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। अब तक तीन कर्मचारियों को हटाया भी जा चुका है, लेकिन अन्य कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें