प्रचार की गाड़ी ने टक्कर मारी, दो युवक घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के प्रचार में लगी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। कार चालक ने ही घायलों का उपचार कराया।
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी राजेश पुत्र दीपचंद प्रजापति अपने साथी संदीप पुत्र इलमचंद को साथ लेकर सोमवार की रात करीब 9 बजे जानसठ से अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। जानसठ व खतौली रोड पर गांव खानजहांपुर के पास खतौली की ओर से तेजी से जा रही एक प्रत्याशी की गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। प्रत्याशी के गाड़ी के चालक व उसमें सवार समर्थकों ने दोनों घायल युवकों को लेकर खतौली में एक चिकित्सक के यहां पर पहुंचे. जहां पर घायल युवकों का उपचार कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया। समझौता होने पर घायलों की ओर से पुलिस को भी तहरीर नहीं दी गई है।