जानसठ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने वांछित व अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा है। सोमवार की रात पुलिस ने कस्बे में गश्त के दौरान गांव बसायच मार्ग से हिस्ट्रीशीटर समीर उर्फ जोगा पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला बैरियान को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। उस पर स्थानीय थाने के अलावा हरियाणा व अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैैं।