दो पक्षों में संघर्ष, दो भाई घायल
सिखेड़ा। दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला करके दो सगे भाइयों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिखेड़ा के गांव निराला में जीशान, आमिर व कादिर पुत्रगण हारुन ने गांव निवासी आबाद के खेत की डोल तोड़ दी थी। आबाद ने तीनों भाइयों के विरुद्ध शुक्रवार को तहरीर दी थी। शनिवार को जीशान, आमिर व कादिर ने गांव निवासी आदिस व आमिर पुत्रगण रिजवान पर उनके विरुद्ध आबाद से पुलिस को तहरीर दिलवाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। तीनों भाइयों ने धारदार हथियारों से हमला करके आदिस व आमिर को घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी है।