युवती के अपहरण में पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने गांव के ही गुड्डू पुत्र बालकिशन, बालकिशन पुत्र रामसिंह, संतराम पुत्र रामसिंह के विरुद्ध थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पांच मार्च की शाम को उसकी बेटी गांव स्थित पथवारें में उपले पाथने गई थी। जब वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश जारी की । पथवारे से युवती की चुन्नी और चप्पल मिली। आरोप है कि उक्त लोग उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में डाल उसका अपहरण कर ले गए हैं। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई हैं।
युवक को गोली मारने के आरोप
में पांच के विरूद्घ मुकदमा दर्ज
भोपा। खेत की मेढ़ के लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के चलते क्षेत्र के गांव जौली में बृहस्पतिवार को युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसमें पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की हैं।
जौली निवासी मोहम्मद रफी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह और उसका बेटा वसीम खेत पर कार्य करने गए थे। उसी दौरान गांव के ही पांच लोग भी वहां पहुंच गए। गन्ने की बुआई के समय दोनों में मेढ़ का विवाद शुरू हो गया। विवाद से बचने के कारण वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें रिहान उर्फ चौना, सुल्तान, साहिल, नजर मौहम्मद, जहूर आलम ने रोक उन पर फायर कर दिये। गोली लगने से उसका 20 वर्षीय पुत्र वसीम घायल हो गया। उसने मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। सीओ राम मोहन शर्मा शुक्रवार को जौली पहुंचे जहां चौकी प्रभारी से मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया।
-------------1
हिंदू युवा वाहिनी नेता के साथ पुलिस की अभद्रता
चुनाव आयोग को पुलिस कर्मियों की भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग व डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।
युवा वाहिनी के जिला सह मीडिया प्रभारी गांव भोजाहेड़ी निवासी उत्तम राणा ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर निवासी एक भीम आर्मी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के फोटो को एक आपत्तिजनक जानवर के साथ फेसबुक पर अपलोड कर दिया था, जिसकी शिकायत दर्ज कराने वह शुक्रवार को थाने पर गया था। जहां पर मौजूद इंस्पेक्टर योगेश शर्मा व हल्का इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने दुर्व्यवहार करते हुए शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि सब इंस्पेक्टर भीम आर्मी का समर्थक है। शिकायतकर्ता ने आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।