फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक का इनामी हत्यारोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। मोरना के पशु चिकित्सक डॉ सतीश की हत्या में शामिल 15 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। उसके पास से डॉ सतीश की बाइक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

मोरना निवासी पशु चिकित्सक सतीश मलिक की करीब एक सप्ताह पूर्व लाखों के लेनदेन को लेकर गांव ककराला निवासी कामिल ने एक लाख की सुपारी देकर हत्या कराते हुए लाश को दौलतपुर के जंगल में फेंक दिया था। परिजनों ने मामले में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि दो अन्य के नाम जांच के दौरान सामने आए थे। मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी कामिल के साथ ही सरवरी, सोनम, आशु, दिलशाद, आरिफ, शानू, भूरा व अय्यूब को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि शाकिब पुत्र मेंहदी हसन फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि रविवार रात चेकिंग के दौरान शुकतीर्थ पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार ने भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर मुठभेड़ में बाइक सवार युवक को दबोच लिया, जिसकी पहचान डॉक्टर के फरार हत्यारोपी शाकिब के रूप में हुई। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस के साथ ही डॉ सतीश की बाइक भी बरामद की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शाकिब को एक लाख की सुपारी में से पांच हजार रुपये मिले थे। हत्यारोपी शाकिब पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें