सिखेड़ा। गांव निराना व भिक्की मार्ग पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार सुपरवाइजर को आतंकित करते हुए हजारों रुपयों की नगदी सहित दो मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर सुपरवाइजर को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया।
भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी कुमेल मेहंदी पुत्र असकरी जानसठ रोड स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से गांव लौट रहा था। निराना-भिक्की मार्ग पर तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचों से आतंकित करते हुए उससे साढ़े पांच हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल सुपरवाइजर को मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सुपरवाइजर के भाई अफसर ने पुलिस को लूटपाट की तहरीर दी है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।