फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसंक जानवर ने किया कई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली जानवर ने हमला कर घायल किया
विज्ञापन

छपार। किसी जंगली जानवर ने बच्चे और महिला सहित छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। उसने पूरे गांव में आतंक मचा रखा है। गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

छपार के गांव खुड्डा में एक सप्ताह से जंगली जानवर ने आतंक मचा रखा है। 60 वर्षीय सोराज त्यागी जंगल में गया था। वहां उस पर जानवर ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर वह भाग गया। बबीता , प्रिंस त्यागी और बालक विक्रम को भी जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। उनका चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पास के गांव खोजा नंगला में भी उक्त जानवर देखा गया है। दोनों गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग उसे घेरकर मारने का प्रयास करते हैं तो जंगल में भाग जाता है। लोग जंगल में जाने से भी डर रहे हैं। जानवर सीसीटीवी कमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें