फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर शादी का दबाव डाल रही मेरठ की युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर शादी का दबाव डाल रही मेरठ की युवती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव कूकड़ा निवासी महिला ने मेरठ की एक युवती पर पति को फोन कर शादी करने का दबाव डालने व इंकार करने पर साथियों के साथ घर आकर पति से मारपीट कर मोबाइल-नकदी लूटने का आरोप लगाया है। यही नहीं, पीड़िता का कहना है कि अब युवती उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर पति से बात कराने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकियां दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि मेरठ की एक युवती काफी समय से उसके पति के मोबाइल पर कॉल कर उस पर शादी करने का दबाव डाल रही है। आरोप है कि पति द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर युवती कुछ दिन पूर्व तीन लोगों को साथ लेकर उसके घर पहुंची और पति को मारपीट कर घायल करने के बाद उसका मोबाइल व हजारों की नकदी लूट ले गई। इसके बावजूद उन्होंने लोकलाज के भय से घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। पीड़िता का कहना है कि अब उक्त युवती उसके मोबाइल पर लगातार कॉल करते हुए पति से उसकी बात कराने, हर हाल में पति से ही शादी करने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकियां दे रही है। पीड़िता ने आरोपी युवती व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें