फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल डमी के सहारे धोखाधड़ी करने का आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल डमी के सहारे धोखाधड़ी करने का आरोपी धरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राहगीरों को असली मोबाइल दिखाने के बाद मजबूरी में बेचने का झांसा देकर शीशे की डमी थमाने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तीन शीशे की डमी के साथ ही एक छुुरी भी बरामद की गई है।
सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर डीके त्यागी व एसआई अजयपाल ने बुधवार शाम मदीना कॉलोनी में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से मोबाइल के आकार की शीशे की तीन डमी, मोबाइल व एक छुरी बरामद की गई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी किदवईनगर मोहल्ला निवासी नदीम निकला, जो ठग है। आरोपी नदीम अपने पास असली महंगा मोबाइल रखने के साथ ही जेब में एक कवर में उसी के आकार की शीशे की डमी रखता था। इसके बाद आरोपी राहगीरों को असली मोबाइल दिखाकर मजबूरी में उसे बेचने की बात कहकर औने-पौने दाम में सौदा तय कर लेता था। इसके बाद आरोपी राहगीर से रुपये लेकर बेहद सफाई से असली मोबाइल छिपाकर उसके स्थान पर शीशे की डमी थमाकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक दर्जनों लोगों को इसी तरह से शिकार बनाते हुए मोटी रकम ऐंठ चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीले पदार्थ के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात गहराबाग में दबिश देकर नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले युवक को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गहराबाग निवासी शावेज पुत्र इरफान है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें