फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार में पथराव, फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खालापार में पथराव, फायरिंग से दहशत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के खालापार में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षों केे बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। झगड़े में कई लोग घायल हुए। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से चोर लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सिटी कोतवाली के खालापार निवासी ताहिर का पुत्र रविश शनिवार देर रात बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही इमरान के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। डायल 100 को किसी ने सूचना दी। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। संघर्ष में कई लोग चोटिल हुए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने को प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें