फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कारों के शीशें तोड़कर कीमती सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान उड़ाया
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में मुजफ्फरनगर मार्ग पर शादी समारोह में शरीक होने आए मेहमानों की तीन कारों के शीशे तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, सोने की अंगूठी, नगदी और कीमती सामान उड़ा दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

शनिवार रात को चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित कमला बैंक्वट हॉल में कस्बे के व्यापारी की बेटी की शादी थी। मेहमान और बराती शादी में लुत्फ उठा रहे थे। रात करीब 12 बजे के बाद चोरों ने विवाह स्थल के बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी कर लिया। रात करीब दो बजे मेहमान लौटने लगे, तो शीशे टूटे देखकर अचंभित रह गए। उन्होंने डायल 100 पुलिस को खबर की। जांच पड़ताल में मेरठ के बहसूमा निवासी अमित की कार का शीशा तोड़कर बैग में रखे कीमती कपड़े और तमाम सामान साफ मिला। वहीं खड़ी दिल्ली रोड मेरठ के मेहमान लोकेश की कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप, बैग में रखी में सोने की अंगूठी, 12 हजार नकद और कपड़े चोरी हुए। इसके अलावा शामली से आए एक परिवार की गाड़ी के शीशे तोड़कर सामान चुराया गया। हालांकि वह पुलिस के आने से पहले ही वापस शामली लौट गए थे। चोरी की घटना से विवाह स्थल पर अफरातफरी मची रही। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें