फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी। ग्राम सुवाहेड़ी में बुजुुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी पत्नी और पुत्री और दामाद पर जमीन के लालच में हत्या करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
सुवाहेड़ी के शरीफ अहमद ने थाने पर तहरीर दी। बताया कि उसका तहेरे भाई 60 वर्षीय इसराईल की पत्नी खतीजा 20 वर्ष पूर्व झगड़ाकर घर से सामान लेकर चली गई थी। उसने किसी से निकाह कर लिया था। इसराइल को बुधवार में उसकी पुत्री कोशिन और दामाद अल्फात निवासी कस्बा मंगलौर अपने साथ ले गए थे। रात करीब आठ बजे वापस उसके घर ग्राम सुवाहेड़ी में छोड़ गए थे। बृहस्पतिवार को जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो उसे जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ था। आरोप है कि मृतक की पत्नी खतीजा व पुत्री कोशिन और दामाद अल्फात ने मिलकर जमीन के लालच में उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


मारपीट में दो लोग घायल
पुरकाजी । कस्बे में एक दुकान में बनी सीढ़ियों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध बलवे व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार कलां में मोहल्ला कस्साबान निवासी यासीन कुरैशी ने व बराबर में मौहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी शाहलम गौड़ ने एक दुकान खरीदी रखी है। यासीन की दुकान में एक सीढ़ी बनी हुई है, जिसे शाहलम गौड़ पक्ष के लोगों द्वारा बुधवार की रात करीब एक बजे तोड़ देने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में यासीन का पुत्र शाहनजर और शमीम घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे एक पक्ष के दो भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराकर यासीन की ओर से अफजल, शाहलम, सईद, अजीम, दिलशाद, खालिद और साजिद के विरुद्ध बलवे व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, सीओ सदर रिजवान अहमद और इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने मय फोर्स के मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें