मंदिर में चोरी करते चोर को पकड़ा
बुढ़ाना। परासौली गांव में मां दुर्गा के मंदिर से बैट्री सहित अन्य सामान चुराने वाले चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में दिनदहाड़े दोपहर करीब 12 बजे एक चोर मां दुर्गा के मंदिर में घुस गया। मंदिर के पुजारी की गैरमौजूदगी में चोर ने मंदिर का बैट्री, पीतल के बर्तन व अन्य सामान चुरा लिया। सामान चुराने के बाद चोर मंदिर से बाहर निकला, तो ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही परासौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरी के सामान को ग्रामीणों ने मंदिर में रखवा दिया। ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पकडे़ गए चोर से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि चोर बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव भड़ल का रहने वाला आशु पुत्र राजकुमार है। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है।