फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की पिटाई,
विज्ञापन

चरथावल। सोमवार शाम को बिरालसी क्षेत्र के गांव में खेत पर गई युवती को दूसरे समुदाय के चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए है।
गांव की युवती खेत पर काम करने गई थी। आरोप है कि निकट के गांव के चार आरोपियों ने अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी गुस्साए युवकों ने विरोध के बाद मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। युवती ने पूरी घटना घर बताई। पीड़िता के पिता ने थाने में आकर दो नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी, जबकि दो आरोपियों को अज्ञात में दर्शाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला अलग अलग समुदाय का होने कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शामली जनपद के गांव हसनपुर लुहारी निवासी साकिब और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। अज्ञात आरोपियों का पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट में महिला समेत दो घायल
चरथावल। कुटेसरा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुटेसरा के मारूफ़ का आरोप है कि गांव के पांच हमलावरों ने उनके पुत्र आमिर आलम पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के इंतजार ने बेटे के साथ बाजार जा रही पुत्रवधु तब्बसुम पर हमला कर घायल करने का आरोप पांच पर लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें