धर्मशाला की पार्किंग से बाइक चोरी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सोमनाथ पुत्र तेलूराम राजवंश धर्मशाला में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। धर्मशाला की पार्किंग में उसने अपनी बाइक खड़ी की। शादी से लौटकर जब वह पार्किंग से बाइक उठाने के लिए गया तो वहां बाइक नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी बाइक का पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी है।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। कस्बा चरथावल निवासी कादर खान पुत्र नवाब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चार वर्ष पहले मोहल्ला न्याजीपुर निवासी अंजुम पुत्री खुर्शीद के साथ निकाह हुआ था। अंजुम ने पूर्व पति से तलाक ले रखा है, लेकिन उसका पूर्व पति दिलशाद निवासी निराना अपने चार साथियों के साथ उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित से उसकी पत्नी का पूर्व पति एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित ने थाने में महिला समेत चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुमशुदगी की तहरीर दी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव गढ़ी निवासी अरुज हैदर पुत्र रजी हैदर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय रवीश हैदर दो दिन पूर्व घर से बिना बताए कहीं चला गया। भाई ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर भाई को तलाश करने की मांग की है।