फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर रास्ता खोलने से दलितों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर रास्ता खोलने से दलितों में रोष
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
गांव गढ़ी में ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों द्वारा रास्ता खोलने के विरोध में दलित समाज की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। जिसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने दो ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव गढ़ी निवासी महकार सिंह पुत्र समय सिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर दरवाजा खोल कर रास्ता बना लिया था। शनिवार की सुबह दरवाजा खोलने का पता चलने पर दलित समाज में रोष फैल गया। दलितों का कहना है कि जिस जगह पर दरवाजा खोला गया है वह दलित समाज को 1958 में ग्राम प्रधान रहे अजीज जैदी ने कूड़ा डालने के लिए पट्टा आवंटित किया था। तभी से वह उस जमीन पर कूड़ा डालते आ रहे हैं। दरवाजा खोलने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दलित महिलाओं ने दरवाजा खोलने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने दरवाजा खोलने के मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें