फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल पाम का नक्शा पास करने में फंसेंगे पांच एसडीए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल पाम का नक्शा पास करने में फंसेंगे पांच एसडीए अधिकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। रॉयल पाम कॉलोनी पर बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेकर भाग जाने और फिर बैंक द्वारा नीलाम किए जाने के बाद दूसरी कंपनी बनाकर उसे एक तिहाई रेट पर खरीदकर फिर से नक्शा पास कराने के आरोप में गिरफ्तार हुए सुशील गाबा के साथ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की गर्दन भी फंसती नजर आ रही है। एसएसपी ने प्राधिकरण के पांच अधिकारियों के खिलाफ मामले की जांच के लिए कमिश्नर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सुशील गाबा पर नवादा रोड स्थित रॉयल पाम कालोनी के कुछ प्लाटों को पहले नक्शा पास कराकर उसके नाम से दिल्ली की बैंक से 33.34 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। उसके बाद कोई भुगतान नहीं किया। बैंक ने कॉलोनी कुर्क करके उसकी नीलामी की तो सुशील गाबा ने दूसरी कंपनी बनाकर मात्र 11 लाख रुपये में कॉलोनी खरीद ली। इसके बाद सुशील गाबा ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से साठगांठ करके कुछ अन्य लोगों के प्लाटों को कॉलोनी में दर्शाकर फिर से फर्जी तरीके से नक्शा पास करा लिया। मामले की जांच हुई और रिमांड पर लेकर सुशील गाबा से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। एसएसपी ने जेई, एई, एफओ, सचिव तथा उपाध्यक्ष की संलिप्तता की आशंका जताते हुए मंडलायुक्त को पत्र लिखकर जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। इस मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें