फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कॉल कर ग्रामीण के खाते से 30 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण के खाते से 30 हजार उड़ाए
विज्ञापन

मोरना। बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह भोले भाले व्यक्तियों को फोन कॉल कर उनके बैंक खातों से मोटी रकम को निकाल कर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पीड़ित शिकायत के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मनोज कुमार पुत्र सोमपाल सिंह पाल ने बताया कि उसके पास कई बार फोन आए, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। कई बार फोन आने के बाद उसने फोन रिसीव किया, तो कॉलर ने कहा कि उसका एटीएम बंद हो जाएगा। चालू रखने के लिए खाता नंबर पूछा गया। कुछ ही देर में छह मिनट के भीतर तीन बार में उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि बबली नाम से बने क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर ली गई है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त
मोरना। नगर पालिका की चेयरमैन पति के व्यवहार को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी नगर पंचायत कार्यालय की तालाबंदी कर धरना दिया। समझौते के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे एसडीएम जानसठ विजय सिंह ने कर्मचारियों के मांग पत्र पर विचार कर तथा कुछ मांगों को मानते हुए धरना समाप्त कराया। नगर की सफाई व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस मौके पर चेयरमैन पति रविदत्त, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, अजय चेयरमैन, रामबीर सिंह, सफाई कर्मचारी यूनियन के विनोद कुमार, प्रेमसिंह लिपिक, अहसान सभासद, शक्ति सिंह, सतीश कुमार, गोविंद, ओमबीर, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें