फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात में हादसे की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कुतुबपुर मार्ग पर हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी निवासी मांगेराम पुत्र योगेश शुक्रवार को मीरापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोपहर बाद वह बाइक द्वारा मीरापुर से गांव जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन को बचाने के प्रयास में मांगेराम गंभीर घायल हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने मांगेराम की मौत का कारण बाइक का खंभे से टकराना बताया था। मृतक के पिता योगेश मीरापुर थाने में चौकीदार भी है। उनकी ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मांगेराम की बाइक विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन से टकरा गई। जिसमें मांगेराम गंभीर घायल हो गया था और उपचार के दौरान मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर की एक युवती का निकाह शामली के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही युवती के सुसराल पक्ष के लोग उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। युवती के पिता जानकारी मिलने पर अपनी बेटी को गांव ले आये और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें