फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ की धक्का मुक्की।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के साथ आरोपी ने धक्कामुक्की की
विज्ञापन

पुरकाजी। ग्राम भोजाहेड़ी में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ आरोपी ने धक्कामुक्की की। शोरशराबा सुनकर मौके पर जमा हुई परिवार की महिलाओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस से दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई, जिसका चालान कर जेल भेज दिया।
ग्राम भोजाहेडी निवासी इस्तखार पुत्र इरशाद का बिजली के मुकदमे में तारीख पर नहीं जाने पर न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। इस पर सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ बुधवार की दोपहर उसे गिरफ्तार करने उसके घर गए थे। पुलिस ने जैसे ही आरोपी को हिरासत में लिया उसने शोरशराबा करते हुए पुलिस से धक्कामुक्की शुरू कर दी। इस पर उसके परिवार की महिलाएं भी मौके पर जमा हो गई। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस सख्ती बरतकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसका चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया था, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर ले आई थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 30 दिव्यागों के प्रमाणपत्र बनाए
पुरकाजी। स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एक कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शारीरिक जांच कर 30 पात्र दिव्यागों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इस दौरान 10 दिव्यागों को अपात्र मानते हुए टीम ने उनके प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर दिया। कुछ मामलों में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल बुलाया गया है।
पुरकाजी क्षेत्र के दिव्यागों के प्रमाणपत्र पुरकाजी अस्पताल पर बनाए जाने की मांग को लेकर नगर चेयरमैन जहीर फारूकी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 6 व 7 मार्च को पुरकाजी अस्पताल पर धरना प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा बीके ओझा ने दिव्यागों के आनलाइन आवेदन कराने के बाद प्रमाण पत्र बनाने वाली टीम को पुरकाजी अस्पताल भेजकर प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन दिया था। नगर चेयरमैन द्वारा अपने समर्थकों के साथ दिव्यागों के घर जाकर उनके कागजात लेकर 54 दिव्यागों के आनलाइन आवेदन कराकर करीब दो सप्ताह पूर्व सीएमओ को उसकी जानकारी दे दी गई थी। इस पर सीएमओ के आदेश पर बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा बीके ओझा, डा घनश्याम दास, डा प्रवीण कुमार के अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डा अनिरुद्ध कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी पुरकाजी अस्पताल पहुंचे। एक कैंप लगाकर दिव्यागों की शारीरिक जांच कर 30 पात्र दिव्यागों के प्रमाण पत्र बनाए। 10 दिव्यागों को अपात्र बताकर उनके प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर दिया। टीम में शामिल लोगों ने बताया कि टीम में न्यूरो फिजिशियन नहीं होने पर कुछ दिव्यागों की जांच नहीं होने के चलते उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं। उन्हें जिला अस्पताल बुलाकर उनकी जांच कर प्रमाण पत्र बनवा दिए जाएंगे। कैंप में नगर चेयरमैन जहीर फारूकी, इरशाद फरीदी, मोहसीन अहमद, नदीम कुरैशी, खुररमडा चांद, शाहनावाज, सरताज फरीदी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


धरने प्रदर्शन को लेकर हुआ था मुकदमा दर्ज।
प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर हुए धरने प्रदर्शन के दौरान हुई स्वास्थ्य कर्मियों से हल्की नोंक झोंक को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नगर चेयरमैन व उनके समर्थकों के विरूद्ध दुरव्यवहार करने का मुकदमा दर्ज कराया था।जिसमें हुई जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को खारिज्ञ्ज कर मुकदमा ख्त्म कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें