मीरापुर। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि मेन बस स्टैंड के चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रामराज की ओर से एक सफेद रंग की जायलो कार आई। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक कार लेकर भुम्मा रोड की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो कार चालक ने भुम्मा राजवाहे पुल से राजवाहे की पटरी से भागने कोशिश की। इसमें कार राजवाहे की पटरी पर पलट गई। कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी तो उसमें से 19 पेटी पंजाब मार्का शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है।
मां-बेटी पर हमला
मीरापुर। गांव गढ़ी रसूलपुर में रंजिश में मारपीट कर एक महिला और उसकी बेटी को गंभीर घायल कर दिया। पीड़िता अफसाना पत्नी यासीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके जेठ-जेठानी और उसके लड़कों ने रंजिश में उसे और उसकी बेटी यासमीन को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल मां बेटी को उपचार के लिये जानसठ भेज दिया।
चोरी के ट्रक समेत बंदी
मीरापुर। मवाना चीनी मिल परिसर से चोरी किया गया ट्रक कुतुबपुर रोड पर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक फैसल पुत्र बाबू निवासी गांव गुलधर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।