फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला की भूमि कब्जाने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला की भूमि कब्जाने पर विवाद
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल में अग्रवाल धर्मशाला में अवैध कब्जा व अवैध निर्माण रोकने को लेकर भारी हंगामा व मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित अग्रवाल धर्मशाला में निर्माण कार्य चलने की सूचना पर पहुंचे अग्रवाल धर्मशाला कमेटी के सदस्यों ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अग्रवाल धर्मशाला सदस्यों ने आरोप लगाया कि धर्मशाला का किराएदार अवैध निर्माण कर रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने बताया कि यह भूमि उनकी स्वयं की है। आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाना पुलिस का कार्य है। शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवाद का मामला तहसील के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें