महिला के कुंडल खींचे, जख्मी
मोरना(मुजफ्फरनगर)। गंाव गंगदासपुर में घर में सो रही महिला के चोरों ने कुंडल खींचकर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर चोर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ककरौली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में रतन सिंह का परिवार रात में सोया हुआ था। अचानक उसकी पत्नी उमेश जोर-जोर से चिलाने लगी। परिजनों ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया। चोर अधेंरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वहीं, इस घटना से पूर्व गांव के उत्तरी छोर पर स्थित हेमसिंह के घर में चोरों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन परिवार की सजगता के चलते चोर अपने मकसद में कामयाब नही हो पाए। गांव प्रधान तेजपाल ने बताया कि गांव में देर रात में पिछले एक सप्ताह से अज्ञात लोगों की आवाजाही बनी हुई है, जिसको लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण राजपाल, आनंदपाल, मोनू, राहुल, ब्रिजेश, प्रकाश, करतार आदि ने एसएसपी से पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने की गुहार लगाई है।