फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तालड़ा में नवविवाहिता को जलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तालड़ा में नवविवाहिता की हत्या
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
गांव तालड़ा में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के चाचा ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव मेहलकी निवासी शाहिद पुत्र अकबर ने अपने पुत्री नाजिश का निकाह दो वर्ष पूर्व गांव तालड़ा निवासी फहजान के पुत्र गुफरान के साथ किया था। सोमवार की रात गुफरान के पड़ोसी ने शाहिद को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री जल गई है। जब शाहिद ने फोन कर दामाद गुफरान से पूछा, तो उसने बताया कि नाजिश को मेरठ उपचार के लिए ले जा रहे हैं। कुछ समय बाद शाहिद बेटी की ससुराल पहुंचा, तो गुफरान अपने परिवार के साथ कार में बैठा हुआ था। उन्हें देखकर कार लेकर फरार हो गया। उसकी पुत्री घर में जली हुई मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। शाहिद द्वारा पुलिस को सूचना देने पर सीओ एसकेएस प्रताप व इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के चाचा ताहिर ने पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता ने बताया कि निकाह के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले पांच लाख रुपये की नगदी व कार करने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि पांच माह पूर्व ही नाजिश ने बेटी को जन्म दिया था। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के सिर से मां का सहारा छीना
ससुरालियों को पांच माह की बच्ची को देखकर भी उसकी मां पर तरस नहीं आया। आरोपियों ने पांच माह की बच्ची के सिर से मां का सहारा छीन लिया। ग्रामीणों के मुताबिक दहेज के लिए लोभियों ने नाजिश पर केरोसिन छिड़ककर उसे आग लगाकर जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें