फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला बंजारान में चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। तीन संविदा कर्मचारी हमले में गंभीर घायल हो गए। जेई ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जेई की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मिमलाना रोड बिजलीघर के जेई आरएम यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी टीम के महीपाल, सुनील, दीपक, अवनीश कुमार आदि के साथ विद्युत के बकाया बिल की वसूली व चेकिंग के लिए क्षेत्र के मोहल्ला बंजारान गए थे। आरोप है कि जब वह बंजारान निवासी चंद्रभान के घर पर चेकिंग के लिए गए, तो उसने साथियों के साथ टीम को घेर कर हमला कर दिया। हमले में तीन कर्मचारी घायल हो गए। बाकी अपनी जान बचाकर मौके से भाग आए। पुलिस ने जेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें