फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीए रखने के नाम पर दो लाख हड़पे
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। खाद्य रसद एवं आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व चेयरमैन द्वारा पीए रखने के नाम पर दधेडू कलां के युवक से दो लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी अनंत देव के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दो लाख रुपये हड़पने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

खाद्य रसद एवं आवश्यक वस्तु निगम के पूर्व चेयरमैन रियासत राणा निवासी जहांनपुरा थाना कैराना का दधेडू कलां में आना-जाना था। आरोप है कि पिछले साल अगस्त में उन्होंने दधेडू कलां के शाहिद को उसके लड़के वारिस को पीए की नौकरी दिलाने के लिए चार लाख रुपये लगेंगे। कहा कि काम से पहले दो लाख रुपये देने होंगे और काम के बाद बाकी दो लाख का भुगतान कर देना। शाहिद ने विश्वास कर दो लाख रुपये उन्हें थमा दिए। कुछ दिनों बाद रियासत ने अपने लैटर पैड पर टाइपशुदा पत्र दिया कि मैं तुम्हारा काम करा रहा हूं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। जब सपा सरकार हट गई तो पीड़ित युवक ने आरोपी से अपने रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये देने में आनाकानी की। युवक का कहना है कि रुपये का दबाव बढ़ने पर पूर्व चेयरमैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ पीड़ित ने कप्तान के यहां गुहार लगाई। कप्तान के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें