फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते कुख्यात ने जरायम की दुनिया में रखा था कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते कुख्यात ने जरायम की दुनिया में रखा था कदम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र में संभलहेड़ा-कुतुबपुर मार्ग पर सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में मारा गया भौराखुर्द निवासी सवा लाख का इनामी आदेश पुत्र ब्रह्मपाल गांव की रंजिश के चलते वर्ष 2002 में जरायम की दुनिया में कदम रखा था। 17 साल की अवधि में उसने गांव समेत आसपास जनपदों में भी दो लाख के इनामी भाई हरीश के साथ मिलकर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। आदेश पर अब तक 39 मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार शाम प्रेसवार्ता करते हुए एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि मीरापुर थाना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर रात सवा लाख के इनामी आदेश बालियान पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गांव भौराखुर्द को मुठभेड़ में ढेर किया गया। आदेश पर अब तक की छानबीन में मुजफ्फरनगर के साथ ही मेरठ व बागपत जनपदों में भी 39 मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हो चुकी है। उस पर बागपत से एक लाख और मुजफ्फरनगर जनपद से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एडीजी ने बताया कि आदेश गांव की रंजिश के चलते वर्ष 2002 में अपने भाई हरीश (दो लाख का इनामी) के नक्शेकदम पर चलते हुए अपराध की दुनिया में कूदा था। इसके बाद उसने मुजफ्फरनगर के साथ ही मेरठ, बागपत, गाजियाबाद व दिल्ली समेत कई जनपदों में हत्या, कांट्रेक्ट किलिंग, रंगदारी, अवैध वसूली, लूट व अपहरण आदि संगीन अपराध किए। हाल ही में उसने बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में एक गाड़ी लूटने के बाद उसके चालक की हत्या कर गाड़ी को शाहपुर क्षेत्र में लावारिस छोड़ दिया था। एडीजी ने बताया कि आदेश भौराकलां थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था, जिसके खिलाफ दर्ज मुकदमों को अभी खंगाला जा रहा है। प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार, एसपी शामली अजय कुमार व एसपी सिटी सतपाल आंतिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें