फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला के युवक ने खालापार स्थित किराए के मकान में शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की बात कहकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

मोहल्ला लद्दावाला निवासी शहजाद (28) का शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी से तलाक हो गया था। करीब एक साल से वह एक युवती के साथ मोहल्ला खालापार में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे युवक ने कमरे में खुद को बंद कर छत के कुंडे से लटकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। सूचना पाकर शहजाद के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शहजाद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती पर ही हत्या का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। मामले में शनिवार देर शाम तक किसी भी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें