फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। रामराज पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के एक कुख्यात बदमाश को चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य वांछित भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामराज राजेंद्र गिरि ने बताया कि 21 जून की देर रात रामराज पुलिस खादर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़े गए बदमाश विरेंद्र उर्फ बिंदर पुत्र गंगाराम निवासी गांव नीला जलालपुर के विरुद्ध बैंक लूट, दरोगा को जान से मारने के प्रयास समेत रामराज थाने में ही एक दर्जन मामले दर्ज हैं। उसके पास से चोरी की एक बाइक व एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उधर, निर्मल पुत्र बिशंबर निवासी तारापुर को बूढ़ी गंगा के पुल से दस लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। रामराज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त फैसल पुत्र अंजार निवासी चांदपुर बिजनौर को गंगा बैराज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फैसल के विरुद्ध भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें