फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते महिला समेत दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करते महिला समेत दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

मीरापुर। गांव सिकंदरपुर में एक घर में की जा रही गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हो गए। मौके से डेढ़ क्विंटल मांस, कटान के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी साजिद पुत्र हनीफ के घर में गोकशी की सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने रविवार सुबह टीम के साथ दबिश दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर मौजूद तीन आरोपी पुलिस टीम को देख फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जबकि एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में नफीस पुत्र नूर मोहम्मद व गुलशन जहां पत्नी साजिद शामिल हैं, जबकि फरार आरोपियों की पहचान साजिद पुत्र हनीफ, जमा पुत्र छोटा व राशिद पुत्र सईद निवासीगण सिकंदरपुर के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से करीब डेढ़ क्विंटल मांस, पशु कटान के उपकरण, तमंचा-कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। पशु चिकित्सक डॉ समीर बिंदल द्वारा जांच के बाद गोमांस की पुष्टि होने पर बरामद मांस को जमीन में दबवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें