फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज न मिलने पर विवाहिता का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज न मिलने पर विवाहिता का शोषण
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अतिरिक्त दहेज न मिलने पर बेटी के ससुराल वालों पर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने और जेठ पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने बेटी का निकाह 11 अक्तूबर 2017 को सिखेड़ा क्षेत्र में किया था। पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में पांच लाख नकद व कार की मांग को लेकर ससुराल में विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर दो बार उन्हें 25-25 हजार रुपये भी दिए गए, लेकिन विवाहिता का उत्पीड़न जारी रहा। बाद में शौहर विवाहिता को लेकर हिमाचल प्रदेश चला गया, लेकिन वहां भी कुछ दिन बाद महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई, जिस पर वह हिमाचल पुलिस की मदद से विवाहिता को मायके ले आया था। पीड़ित का कहना है कि छह जून को वह ईद पर रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान विवाहिता का जेठ घर पहुंचा और उसे बात करने के लिए अलग कमरे में ले गया, जहां उसने तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति वासिद, जेठ रईस व अनीस व सास जेबुन्निशां के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें