फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी का दरोगा बताकर यात्रियों को डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी का दरोगा बताकर यात्रियों को डंडे से पीटा
विज्ञापन

खतौली। रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने अपने जीआरपी का दरोगा बताते हुए यात्रियों को डंडे से जमकर पीटा। स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक शराब के नशे में था। इससे पूर्व भी वह कई बार लोगों के साथ शराब के नशे में मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात को गांव पीपलहेड़ा निवासी अरुण ट्रेन में मुजफ्फरनगर से बैठकर खतौली रेलवे स्टेशन पर उतरा। अरुण शराब के नशे में था। अरुण ने अपने को जीआरपी का दरोगा बताते हुए डंडा लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की इंतजार में सो रहे यात्रियों को पिटाई शुुरू कर दी। इस दौरान किसी ने डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें