फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनगर में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरनगर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में घर के आगे खड़ी गाड़ी को हटाए जाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ ही जबरदस्त पथराव होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी राशिद की गाड़ी शनिवार सुबह खराब हो गई थी। इस पर राशिद पक्ष के भूरा व तैय्यब खराब गाड़ी को घर ले जाने के लिए धक्का लगा रहे थे। जब खराब गाड़ी गांव निवासी तैमूर के घर के आगे पहुंची, तो तीनों युवक खराब गाड़ी को कुछ देर के लिए वहीं खड़ी कर गए। उक्त गाड़ी को हटाए जाने को लेकर तैमूर की राशिद पक्ष से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट होने के साथ ही जबरदस्त पथराव भी हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को दौड़ाते हुए स्थिति पर काबू पाया। मौके से एक पक्ष के सगे भाइयों तैैमूर, रिजवान व कलीम और दूसरे पक्ष से राशिद व तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें