फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार में भाकियू कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार में भाकियू कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। एक युवक ने भाकियू कार्यकर्ता पर अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पीड़ित भाकियू कार्यकर्ता ने भागकर जान बचाई। हमलावर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा छपार निवासी साजिद त्यागी भाकियू में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह बृहस्पतिवार शाम चार बजे अपने मेहमानों के साथ मकान पर बैठे हुए थे। उसी वक्त छपार निवासी शादाब अपने दो साथियों के साथ मकान में घुस आया। शादाब के साथियों ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। हमलावरों ने भाकियू कार्यकर्ता साजिद पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शादाब ने अंटी से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। किसी तरह से फायर मिस हो गया। परिवार वालों ने शोर मचाते हुए मदद मांगी। इसी दौरान साजिद ने अंदर मकान में घुसकर जान बचाई। मोहल्ले वाले भी शोर सुनकर घरों से बाहर आ गए। हमलावर बेधड़क हाथ में पिस्टल लहराते हुए फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने शादाब को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें