फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर लूट में खाली हाथ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर लूट में खाली हाथ पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी में कोतवाली के पीछे नोटरी अधिवक्ता व उनके पति सेवानिवृत्त डॉक्टर को बंधक बनाकर की गई लाखों की लूट मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बुधवार को शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने पीड़ित दंपती के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और एसएसपी को भी मौके पर बुलाकर लूट पर नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के ठीक पीछे स्थित नोटरी अधिवक्ता उर्मिला शर्मा व उनके पति डॉ प्रेमदत्त शर्मा को बंधक बनाकर तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े लाखों की लूट को अंजाम दिया था। थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात को लेकर अधिवक्ताओं ने भी नाराजगी जताते हुए मंगलवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का घेराव किया था, जिसमें कप्तान ने दो दिन में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं। उधर, बुधवार को शहर भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल पीड़ित बुजुर्ग दंपती के घर पहुंचे और उनसे घटना की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि थाने के ठीक पीछे दिनदहाड़े हुए वारदात निंदनीय है, जिस पर उन्होंने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह को भी मौके पर बुलाया। दोनों अफसरों के समक्ष विधायक ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें