फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं से हुई लूट पर एसएसपी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं से हुई लूट पर एसएसपी का घेराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महज 24 घंटे के भीतर नोटरी अधिवक्ता के घर लूट व वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूट की वारदातों पर अधिवक्ताओं ने एसएसपी का घेराव कर आक्रोश जताया। कप्तान ने दोनों घटनाओं में शामिल लुटेरे ट्रेस होने का दावा करते हुए दो दिन के भीतर वारदातों के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के ठीक पीछे स्थित नोटरी अधिवक्ता उर्मिला सिंह के मकान में घुसकर सोमवार सुबह तीन लुटेरों ने उनके साथ ही पति डॉ वेदप्रकाश शर्मा को भी बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। थाना पुलिस की नाक के नीचे दिनदहाड़े हुई लूटपाट से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त था, जिस पर जिला बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नसीर हैदर काजमी व महासचिव प्रदीप कुमार मलिक ने मंगलवार को जिला बार में हड़ताल रखने और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का उनके दफ्तर में घेराव करने की चेतावनी दी थी। पुलिस नोटरी अधिवक्ता व उनके पति को बंधक बनाकर की गई लूट की जांच कर ही रही थी कि 24 घंटे बीतने से पहले ही मंगलवार सुबह 6.30 बजे बेखौफ लुटेरों ने वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर दुष्यंत सिंह की पत्नी पूनम देवी से सीओ ऑफिस व सिविल लाइंस थाने से कुछ ही दूरी पर गंगलवाली गली में सोने की चेन लूट ली। जैसे ही अधिवक्ताओं को महज 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात की जानकारी मिली, उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। अधिवक्तागण जिला बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नसीर हैदर काजमी के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसएसपी के साथ ही एसपी सिटी सतपाल आंतिल का घेराव कर दोनों वारदातों पर नाराजगी जताते हुए कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जाहिर की। बार संघ अध्यक्ष ने बताया कि वार्ता के बाद अफसरों ने दोनों वारदातों में शामिल लुटेरों को ट्रेस कर लेने का दावा करते हुए दो दिन के भीतर घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि एसएसपी के आश्वासन पर विश्वास करते हुए बृहस्पतिवार तक किसी तरह की हड़ताल आदि नहीं की जाएगी। इसके बाद भी यदि दोनों घटनाएं नहीं खुलतीं तो बार संघ में विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें