फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरनावली गांव में दूसरे दिन भी तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। चोरी के आरोपी को पंचायत में पेश न करने पर वर्तमान व पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच सोमवार को हुई हाथापाई के बाद सरनावली गांव में दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति रही। स्थिति की नजाकत को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

सरनावली गांव के शिव मंदिर में 22 मई की रात को महंत हरिगिरी के कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब आठ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। घटना की रात महंत आगरा के फतेहाबाद में गए हुए थे। घटना की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई गई थी। फुगाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान वीरपाल पक्ष के युवक रोबिन पुत्र विनोद और वर्तमान महिला प्रधान के बेटे गुड्डू का नाम प्रकाश में आया था। गांव वालों के अनुसार दोनों आरोपियों को सोमवार को मंदिर में हुई पंचायत में सौंपा जाना था। पूर्व प्रधान पक्ष के ग्रामीण रोबिन को पंचायत में ले आए लेकिन वर्तमान महिला प्रधान के बेटे को पंचायत में नही लाया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षोें में मारपीट हो गई थी। इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत किया था मंगलवार दूसरे दिन भी गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।
इंस्पेक्टर फुुगाना महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी रोबिन का जेल भेज दिया गया है। चोरी के आभूषण बरामद कर लिए है। दूसरा आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पांच ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पंचायत में वर्तमान व पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में वर्तमान महिला प्रधान के बेटे कुलदीप ने थाना फुगाना में पूर्व प्रधान पक्ष के पांच ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने कहा कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
बुढ़ाना। सरनावली गांव के पूर्व प्रधान वीरपाल पक्ष के दर्जनों ग्रामीण शिव मंदिर के महंत हरि गिरी के साथ मंगलवार की शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले। बताया कि शिव मंदिर की चोरी की घटना में फुगाना पुलिस पक्षपात कर रही है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। गांव वालों ने एसएसपी से न्याय की गुुहार की। वीरपाल सिंह, चमन, विजयपाल, शिशपाल, राधेश्याम, इंद्रपाल, कुलबीर, अनुराग मलिक, ब्रजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें