फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व देवर पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति व देवर पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मीरापुर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब ढाई साल पहले मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही शौहर महिला के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद देवर ने शौहर व परिजनों की गैर मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शौहर व ससुराल पक्ष को बताया तो उन्होंने देवर का ही साथ दिया। इसके बाद देवर लगातार उसे डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता का कहना है कि एक जून की शाम करीब छह बजे देवर ने एक बार फिर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी महिला ने मंगलवार सुबह पति के उत्पीड़न से तंग आकर घर के एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। ऐनवक्त पर घर की महिलाओं ने उसे देखकर शोर मचा दिया, जिस पर घर में पहुंचे आसपास के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला फंदे से नीचे उतारकर उसकी जान बचाई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन किसी तरह की तहरीर नहीं दिए जाने पर बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर दी दबिश
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में मंगलवार दोपहर पुलिस ने एक घर में गोकशी किए जाने की सूचना पर दबिश दी। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि दबिश के दौरान किसी तरह का कटान नहीं मिला, जिस पर पुलिस बैरंग लौट गई।
मंगल पैंठ में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
मीरापुर। ईद के मद्देनजर कस्बे के मेन बाजार व पड़ाव चौक में लगने वाली साप्ताहिक मंगल पैंठ में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें