फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। काटका पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, उनके पास से बाइक के साथ ही दो तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शनिवार रात बदमाशों की सूचना के आधार पर काटका पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया था। एसआई सोबीर नागर ने बताया कि इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने के लिए कहा गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम कल्लू उर्फ बिहारी, मुकीम उर्फ भूरा निवासी निराना गांव के हैं। इनके पास से दो तमंचे-कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिनसे पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें