फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसायच में तीन मकानों में नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसायच में तीन मकानों में चोरी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव बसायच में चोरों ने तीन घरों में घुसकर नकदी सहित लाखों रुपयों की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वारदात के विरोध में थाने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव बसायच में शनिवार की रात को चोर तीन मकानों में घुसकर हजारों रुपयों की नगदी सहित लाखों रुपयों की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के लोगों को चोरी की घटना होने के बाद पता चला सका। गांव निवासी अमित पुत्र ब्रजभूषण के घर में घुसकर चोर अलमारी का ताला तोड़कर 95 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, कंगन, पाजेब व मनोज पुत्र सुखबीर के यहां से दो हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठी, एक चेन, दो बाली ले गए। सुशील पुत्र सुखबीर के यहां से चोर दस हजार रुपये की नकदी, चार जोड़ी सोने के कुंडल, चार जोड़ी चांदी की पाजेब व चांदी का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित मनोज ने बताया कि शनिवार को वह 11 बजे अपने खेत से पानी चलाकर घर वापस आया था। वह भी परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर मकान मेें सो गया। मनोज ने बताया कि रात में करीब दो बजे नींद खुली। उसने मकान में अंदर देखा कि अलमारी का ताला टूटा पड़ा है और नीचे सामान बिखरा पड़ा हुआ है। सामान बिखरा देखकर उसने परिवार के लोगों को जगाया। परिजनों ने मकान में चोरी की घटना को लेकर शोर मचाया। शोरशराबा सुनकर अन्य दोनों परिवार वाले भी जाग गए। इन दोनों परिवारों को भी जागने पर चोरी की घटना का पता चल सका। शोर सुनकर पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। पीड़ित परिवारों ने रविवार की सुबह पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस पीड़ितों को थाने आने के लिए कहकर वहां से चली आई। पीड़ित परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचे। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ, तो थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि गांव में तीन मकानों में चोरी की हुई है। पीड़ित परिवारों ने चोरी की तहरीर दे दी है। शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें