फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी का भंडाफोड़, महिला समेत तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर मकान में गोकशी कर रहे महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में गोमांस के साथ ही पशु अवशेष व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी महताब के मकान में गोकशी की सूचना पर एसआई सुनील नागर ने टीम के साथ दबिश दी। एसआई का कहना है कि मौके पर पांच लोग गोकशी कर रहे थे, जिनमें से फात्मा पत्नी महताब के साथ ही उसके दो बेटों शावेज व परवेज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गांव न्याजूपुरा निवासी रऊफ और फरीन निवासी मिमलाना रोड पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मौके से 160 क्विंटल मांस के साथ ही पशु अवशेष, तीन छुरी, एक बुगदा व कटान के अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पशु चिकित्सक वासुदेव तोमर ने जांच कर गोमांस की पुष्टि की है। जांच के बाद बरामद मांस को जमीन में दबा दिया गया। एसआई सुनील नागर की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें