फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के पास स्थित मकान में दिनदहाड़े हुए वृद्धा के कत्ल का पुलिस ने राजफाश करते हुए हत्यारोपी को किदवईनगर से धर दबोचा। हत्या करने के बाद फरार होते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। आरोपी महज नशे के लिए चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था। वृद्धा के नींद से जागने पर उसने रसोई से सुआ उठाकर ताबड़तोड़ नौ प्रहार किए, जिससे महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली के निकट स्थित पुरानी बिल्डिंग में चायपत्ती विक्रेता ललित कांबोज पत्नी सुनीता (56) की रविवार दोपहर करीब दो बजे हत्या कर दी गई थी। वृद्धा के पति ललित कांबोज ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी के शब्दों में, वृद्धा पर हमला करने के बाद आरोपी रुड़की रोड से होकर फरार हो गया था, जहां वह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। उसी की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मोहल्ला खालापार के दरोगा की कोठी निवासी रिजवान पुत्र अकमल के रूप में हुई, जिसे किदवईनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद न केवल प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्यारोपी की पहचान की, बल्कि आरोपी रिजवान ने भी वृद्धा को मारने की बात स्वीकार की।
पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वह नशा करता है और घटना के समय भी नशे की हालत में था। नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी करने के इरादे से जीने का दरवाजा खुला देख वह घर में घुसा था। अंदर जाने के बाद सुनीता अंदर कमरे में बेड पर सोई थीं, जो आहट सुनकर जाग गई। शोर मचाने के डर से आरोपी ने रसोई में रखा सुुआ उठाकर उसके सिर व चेहरे पर कई वार किए, लेकिन उसी समय वृद्धा का बेटा पहुंच गया, जिस पर वह उसे धक्का देकर बिना चोरी किए ही भाग गया था। एसएसपी ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


नशे के सौदागरों के खिलाफ चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। सुनीता की हत्या के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को जिले में एक पखवाड़े तक नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत न केवल ड्रग्स बेचने वाले आरोपी धरे जाएंगे, बल्कि दुकानों पर खुलेआम नशे के कैप्सूल, सिलोचन और अन्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें