फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर पुलिस ने छह चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने जड़ौदा के प्राथमिक स्कूल से केबल के ड्रम चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तार चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए केबल के ड्रम, एक मिनी ट्रक और अवैध असलाह भी बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों को चालान कर कोर्ट मेें पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस घटना के खुलासे की जानकारी प्रेस वार्ता में दी। बताया कि 24 मई की रात्रि में चारों ने मंसूरपुर के ग्राम जड़ौदा में स्थित प्राथमिक स्कूल से दो केबल तार के ड्रम चोरी कर लिया था। घटना के खुलासे को मंसूरपुर इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में शामिल एसएसआई वासिफ सिद्दीकी, बेगराजपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह आदि को सूचना मिली थी कि चोरी करने वाले आरोपी गुप्ता रिसोर्ट के पास पहुंचने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गुप्ता रिसोर्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान तार चोर गिरोह के छह सदस्य अनुज पुत्र बालेश्वर निवासी पावली खास थाना कंकरखेड़ा मेरठ, अभिषेक पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम लच्छेड़ा थाना मंसूरपुर, प्रवीण पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम लच्छेड़ा, मोहित पुत्र संतरपाल निवासी ग्राम लच्छेड़ा, आशु पुत्र सुरेश निवासी ग्राम लच्छेड़ा और रवि पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढ़ाना को पुलिस ने एक मिनी ट्रक समेत दबोच लिया। इनके कब्जे से दो केबल तार के ड्रम, एक मिनी ट्रक और अवैध हथियार बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के है। जो ट्रक में घूमकर चोरी व लूट की वारदात करते है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें