फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को बेचने की कोशिश, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी महिला ने अपने शौहर और उसके परिजनों पर पांच माह के नवजात बेटे को बेचने की कोशिश करने आरोप लगाया है। बताया कि विरोध करने पर उससे मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी परवीन ने बताया कि उसके पति शमीम की करीब पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उसे पहले से शादीशुदा रईस के साथ बैठा दिया था, जिसके बाद से उसे शाहबुद्दीनपुर रोड पर किराए के मकान में रखा गया। 31 जनवरी को उसने बेटे को जन्म दिया था, जिसके जन्म के बाद से ही शौहर रईस बेटे को रुपयों के लालच में बेचने की फिराक में लग गया। इसकी जानकारी मिलने पर विरोध किया तो उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि तीन दिन पूर्व शौहर के साथ ही उसके परिजनों आसमां, रशीद, गुलशाना व हाजरा ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके गले में दुपट्टे से फंदा बनाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें