फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया को लेकर भिड़े सगे भाइयों के परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक क्रिया को लेकर भिड़े सगे भाइयों के परिवार
विज्ञापन

भोपा। गांव निरगाजनी में तांत्रिक क्रिया किए जाने के आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी सगे भाइयों राजेंद्र व तपेंद्र अलग-अलग रहते हैं। पिछले तीन दिन से दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच एक-दूसरे पर तांत्रिक क्रियाएं करने-कराने के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करते हुए मामले को रफा-दफा करा दिया था। सोमवार सुबह एक बार फिर दोनों परिवारों की महिलाएं तांत्रिक क्रियाएं कराने का आरोप लगाते हुए भिड़ गईं, जिसके बाद उनके परिजन भी आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें