फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लाखों के जेवर लूटे, नौकरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने लाखों के जेवर लूटे
विज्ञापन

जानसठ। गांव राजपुर कलां में हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने मकान में घुसकर लाखों रुपयों के जेवरात लूट लिए। बदमाश ने जाते समय नौकर की आंख खुली तो उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाश नौकरों को मारपीट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्राम राजपुर कलां में वेदपाल पुत्र राम सिंह अपने परिजनों के साथ मकान में सो रहा था। इस बीच बदमाश दीवार कूदकर मकान में घुस आए। बदमाशों ने संदूक का ताला तोड़कर 16 तोले सोना, दस तोले चांदी के आभूषण व चांदी के सिक्के लूट लिए। किसान के दो नौकर मध्य प्रदेश निवासी वंसधारी व शिवधारी किसान के यहां नौकरी करते हैं। बदमाशों के लूट के बाद निकलते हुए नौकरों की आंख खुल गई। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर नौकरों को घायल कर दिया। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें